Ghaziabad News : हरियाणवी फिल्मों के डायरेक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहाती फिल्म धाकड़ छोरा से सुर्खियों में आए हरियाणवी फिल्मों के डायरेक्टर उत्तम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला कलाकार ने गाजियाबाद (यूपी) में रेप की एफआईआर कराई थी। आरोप था कि उत्तर कुमार ने उसे बड़ी स्टार बनाने का झांसा दिया और रेप किया। महिला ने मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का भी प्रयास किया था। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही थी। वहीं जांच के बाद तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी उत्तर कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फिल्म निर्माता ने पीड़िता ने कई फिल्मों व गानों में रोल दिया और इसके बदले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में एक फिल्म में लीड रोल देने का झांसा देकर उनके साथ कई दिन तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लीड रोल किसी और को दे दिया। इसको लेकर मामला दर्ज कराया था।

 

गिरफ्तार हीरो पर कई गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हीरो पर कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। अचानक हुई गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भी यह सुनकर हैरान हैं कि पर्दे पर हीरो की छवि रखने वाला शख्स असल जिंदगी में आरोपों में घिरा हुआ निकला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे खुलासे किए जाएंगे।

और पढ़ें