तीन दिन से गंगा खतरे के निशान से ऊपर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

GANGA KA BHUCHAL
JAY GANGA JI

 

नरौरा,बुलंदशहर , गंगा बैराज पर खतरे के निशान से 62 सेमी ऊपर बह रही गंगा लगातार तीसरे दिन भी विकराल रूप धारण किए हुए हैं। हाल यह है कि गंगा में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं आ रहा है। जिसके चलते नरौरा बैराज पर डाउनस्ट्रीम में 3 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड से अधिक बहाव बना हुआ है।

 

 

पहाड़ों पर हुई भारी वर्षा का असर मैदानी इलाकों में कहर ढा रहा है। जनपद बुलंदशहर की सीमा में गंगा तटवर्ती शहर और गांव के खादर इलाके की फैसलें जलमग्न हो रही हैं। प्रशासन ने गंगा तटों पर लोगों को सतर्क किया हुआ है।

 

नरौरा हेडवर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि गत शुक्रवार रात से गंगा खतरे के निशान से ऊपर चल रही है और लगातार 3 लाख 5 हजार 41 क्यूसेक प्रति सेकंड के बहाव पर है। जबकि जल स्तर 179.39 बना हुआ है। बैराज पर सभी व्यवस्थाएं सामान्य तरीके से कार्य कर रही है। हर 2 घंटे पर गंगा का जलस्तर पर निगाह है। अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम के किनारे और जनपद संभल की ओर तटबंध दुरुस्त हैं। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में बैराज का संचालन किया जा रहा है। हरिद्वार और बिजनौर में जलस्तर में कमी आयी है, शीघ्र ही नरौरा में भी जलस्तर कम होने लगेगा।

और पढ़ें