बुलंदशहर : शिकारपुर बाईपास रोड पर गंदगी से त्रस्त परिवार ने छोड़ा मकान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। शिकारपुर बाईपास रोड पर स्थित पुरानी गौशाला से सटे मकान मालिक सलीम और उनका परिवार पिछले एक माह से अधिक समय से गंदगी की समस्या से जूझते हुए आखिरकार पलायन करने को मजबूर हो गया। सलीम का कहना है कि उनके मकान के दरवाजे के ठीक सामने गंदगी से भरा डम्पर खड़ा कर दिया गया है। इससे उठने वाली बदबू और बीमारी फैलने के डर ने उनका जीना दूभर कर दिया। कारोबार ठप हो गया है और समाज में छवि धूमिल होने से वे गहरे तनाव में हैं। साथ ही रात में मकान और उसमें रखे कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर भी वे परेशान हैं।   गंदगी से भरे डम्पर ने किया जीना दुश्वार, मकान मालिक सलीम परिवार संग पलायन को मजबूर   पीड़ित ने आरोप लगाया कि नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह की हठधर्मिता के चलते यह समस्या खड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन नगरपालिका अधिकारी ने जांच आख्या में झूठी रिपोर्ट भेजकर मामले को दबा दिया। इसके अलावा, पुरानी गौशाला परिसर में खड़ी डैमेज गाड़ियों में से एक गाड़ी भी निकालकर उनके मकान के सामने खड़ी कर दी गई, जिससे आवागमन में गंभीर दिक्कत हो रही है।    

नगरपालिका अधिकारी पर पक्षपात का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत भी बेअसर

सलीम का कहना है कि यदि उनके मकान के बराबर हिंदू समुदाय के मकान होते तो उन्हें इतनी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि मकान के पास ही खाली जगह उपलब्ध है जहाँ पहले डम्पर खड़ा किया जाता था, लेकिन अब जानबूझकर उसे उनके मकान के सामने खड़ा किया जा रहा है, जबकि इस संबंध में न तो किसी अदालत का आदेश है और न ही नगरपालिका का।

और पढ़ें