अस्पताल की बत्ती गुल, मोबाइल की टॉर्च में इलाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर, संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में बत्ती गुल होने के बाद मोबाइल टॉर्च से इलाज करने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अब खुर्जा के बाद जिला अस्पताल में गुरुवार रात हादसे में घायल मरीज का मोबाइल टॉर्च में इलाज करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। हालांकि आपका प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जसनावली निवासी इरफ़ान उटरावली के पास सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहाँ बिजली न होने के कारण मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज किया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। जिसमें गर्मी से तड़पते मरीजों को राहत देने के लिए उनके तीमारदार हाथ से हवा करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में रजवती द्वारा बिजली न आने की बात कही जा रही है। इस दौरान अस्पताल में व्यवस्था न होने का भी आरोप लगाया गया है।

और पढ़ें