
प्रबंध निदेशक के निर्देशन मे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि के तत्वाधान में डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार में त्रैमासिक पेंशन अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए कार्मिक एवं प्रशासन निदेशक आशु कालिया ने कहा कि डिस्काम के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों के हित में पेंशन अदालत का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशन/पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, जिससे पेंशन धारकों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होनें कहा कि बिजली निगम की इस पहल से सेवानिवृत्त कर्मचारी अब आसानी से अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं। पेंशन अदालत में विभिन्न जनपदों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई।

पेंशन अदालत में जनपद मेरठ, जनपद बुलंदशहर एवं जनपद गाजियाबाद से 9 आवेदन पेंशन/पारिवारिक पेंशन से संबंधित प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निदेशक ने बताया कि माह मार्च 2024 से किया जा रहा है। अब तक आयोजित हुई पेंशन अदालत में कुल 105 प्रकरणों की सुनवाई की गई। जिनमें से 80 मामलों का पारदर्शिता के साथ समाधान किया जा चुका है। शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होनें बताया कि आगामी त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता सगीर अहमद, अधीक्षण अभियन्ता सुदेश कुमार चौधरी, अधिशासी अभियन्ता विशाल वर्मा, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी प्रभात कुमार, कार्मिक अधिकारी पारूल चौधरी, लेखाधिकारी प्रवीन वशिष्ट, कार्यकारी सहायक राजीव आनन्द, अनुराग, वैभव चौधरी एवं वितरण क्षेत्र के उपमुख्य लेखाधिकारी और कार्यकारी सहायक आदि उपस्थित रहे।











