
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री आवास के पास भ्रष्ट अफसरों और बिजली विभाग के कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगाने वाले अजय शर्मा के घर गांव ततारपुर में रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और परिवार से मिलकर दुख साझा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को मृतक अजय शर्मा के बेटे मोहित शर्मा ने बताया कि पिताजी को लेकर गलत चर्चा चल रही है। हमें न्याय चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि भ्रष्ट बिजली विभाग के अफसरों को बचाने के लिए प्रशासन लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक अजय के परिजनों को योगी सरकार मुआवजा दे और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही करे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, नईम मंसूरी, सत्यदेव शर्मा, सचिन वशिष्ठ, लुकमान चौहान, मनीष चतुर्वेदी आदि रहे।











