संस्कृति और मानवता का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन एक सशक्त सेवा अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम पर आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले, रिफाइंड तेल सहित आवश्यक राशन सामग्री प्रदान की। यह सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मसम्मान से जीने का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। संस्कृति सप्ताह संयोजक चन्द्रभूषण मित्तल ने बताया कि यह सेवा गतिविधि समाज में भाईचारा और संवेदनशीलता का संदेश फैलाने का प्रयास

है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर नौ हिंदी प्रेमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, सदस्य कमल किशोर गोयल, नितिन सचदेवा, सतेन्द्र अग्रवाल, श्वेता सचदेवा, चित्रा मित्तल, शालू ग्रोवर, दीप्ति सिंह और यशेष तोमर आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्य पूरी श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।










