Bulandshahr News: भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने हिंदी प्रेमियों को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बुलंदशहर संस्कृति एवं परंपराओं के संवर्धन में निरंतर सक्रिय भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा आयोजित संस्कृति सप्ताह का चतुर्थ दिवस हिंदी दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली रोड स्थित होटल ब्लू मून में किया गया, जहां हिंदी भाषा के प्रति समर्पित हिंदी प्रेमियों को सम्मानित किया गया।


सम्मानित हिंदी प्रेमियों में डॉ. अंशु बंसल, किशोर अग्रवाल, आलोक बेजान, कमल किशोर भारद्वाज, शंभूदत्त त्रिपाठी, देवेंद्र देव, डॉ. अजय गोयल शामिल रहे। इन्हें हिंदी सेवा के प्रति उनके योगदान को मान्यता देते हुए स्मृति चिन्ह एवं पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत धर्मजीत त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र कुमार पाण्डेय असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर विभाग ने कहा कि भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा आएदिन समाज हित में काम करती है जो सराहनीय है उन्होंने हिंदी भाषा के संवर्धन में ऐसे प्रयासों को सराहा।

उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इसे संरक्षित करना हम सभी का परम कर्तव्य है। संस्कृति सप्ताह के संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने संचालन करते हुए हिंदी भाषा की महत्ता और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर हिंदी दिवस पर कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों और कवियों ने काव्य पाठ कर सभी को अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, नितिन सचदेवा, कमल किशोर गोयल, सतेन्द्र अग्रवाल, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह आदि ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। संस्कार व संस्कृति के प्रति बच्चों में रुचि उत्पन्न करने हेतु 15 सितंबर को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल भूतेश्वर साठा में बच्चों के लिए विशेष संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

और पढ़ें