
श्री रामलीला सभा के तत्वाधान में होने वाली रामलीला के मंच निर्माण का कार्य रविवार को भूमि पूजन होने के बाद शुरु हुआ। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति मनोज सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि अनुज चौहान रहे। कैलाश पंडित ने विधि विधान के साथ पूजन कराया। नगर पालिका की अध्यक्ष ने रामलीला को भव्य बनाने के लिए नगर पालिका की तरफ से पूर्व वर्षों से भी उत्तम सेवाएं देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि भगवान राम के कार्य में तन-मन और धन से सहयोग रहेगा। श्री रामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरे मनोयोग के साथ में रामलीला मंचन में सहयोग करें। संचालन मोहित गर्ग ने किया।

भूमि पूजन में महामंत्री अमित कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, प्रभारी दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व्यवस्थापक मंत्री कार्यकारिणी सदस्यों में सुशील कंसल, सरदार त्रिलोचन सिंह, अरविंद अग्रवाल, दिनेश पंडित, सुखदेव शर्मा, अर्पित कोहली, भीष्म सिसोदिया, शैलेंद्र कोहली, रामू सेठ, लोकेश लोधी, त्रिभुवन सिंह, योगेश गुप्ता, चंद्रकांत सिंगल, शिखर भटनागर, रोहित बंसल, तुषार अग्रवाल, शोभित कंसल, नवनीत जिंदल, रविकांत अग्रवाल, संजय महेश्वरी आदि रहे।











