Bulandshahr News : जीएसटी स्लैब कम होने से व्यापारी खुश, सांसद को आभार पत्र दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीएसटी कम करने के लिए एक आभार पत्र क्षेत्रीय सांसद भोला सिंह को दिया। जिसमें कहा गया कि मध्यम वर्गीय जनता पर इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और अर्थशास्त्रियों के अनुसार जिस चीज के भी दाम कम होते हैं। उसकी बिक्री अधिक होती है। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यदि चीज सस्ती होगी तो खरीदारों का बाजार भी बढ़ेगा। जिससे मध्यम वर्ग उद्यमी एवं व्यापारी को इसका लाभ मिलेगा। नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यापारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। सांसद भोला सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर यह पत्र प्रधानमंत्री को पहुंचा दिया जाएगा। पत्र देते समय पीतांबर शर्मा, अमित सिंघल, सचिन बंसल, डीके अग्रवाल, मुकेश अरोड़ा, अशोक गिरी आदि रहे।

और पढ़ें