बारात में नहीं चलाया मनपसंद गाना, मारपीट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना में बारात का माहौल उस समय बदल गया। जब मनपसंद गाना ना चलाने को लेकर मारपीट शुरु हो गई। गढ़ स्टेट हाईवे पर बारात चढ़ रही थी। इस दौरान युवकों ने मनपसंद गाना चलाने के लिए कहा, लेकिन गाना नहीं चला। जिसके चलते युवकों ने मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में भीड़ नजर आ रही है। वायरल वीडियो में महिलाएं और पुरुष आपस में मारपीट करते आ रहे नजर हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

और पढ़ें