Bulandshahr: आपस में भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनूपशहर के करनपुर गांव के पास रात 2 बजे के लगभग एक ट्रक ने पीछे से आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी, कि पिछले ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। आगे जा रहा ट्रक मौके से फरार हो गया। नजदीकी लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर परिचालक को ट्रक से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अनुपशहर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद के डायल 108 के मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय पैरामेडिकल स्टॉफ सतेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही सुरक्षित सीएचसी अनूपशहर में भर्ती कराया। परिचालक की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज अलीगढ रेफर कर दिया। ईएमटी सतेंद्र ने परिचालक से पूछताछ के दौरान परिचालक ने अपना नाम मुकेश पता जनपद हमीरगंज बताया है।

और पढ़ें