bulandshahar news: बंदरों के आतंक से लोग परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

            कुत्ते पकड़ो अभियान की तर्ज पर नगर पालिका चलाएं बंदर पकड़ो अभियान

बुलंदशहर,( आनन्द शर्मा )- नगर में कहीं ने कहीं बंदरों की भरमार होने से वहां के लोग काफी परेशान होने लगे हैं ,नगर के कुछ मोहल्ले तो ऐसे हैं जहां पर बंदरों के झुंड के झुंड देखने को मिलते हैं ,बंदरों के यह झुंड कभी-कभी मोहल्ले की गली के रास्ते तक में लोगों के आने-जाने में बाधक बनते दिखाई पड़ते हैं ,जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है ! नगर पालिका के अधिकारी अपने अधिनस्थों से निरीक्षण कराए तो सच उजागर हो सकता है कि बंदरों से कितने परेशान हैं लोग ! लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक से लोग परेशान ही नहीं है बल्कि नुकसान भी उठा रहे हैं ,ज्यादातर लोगों का कहना है कि घरेलू सामान घर में घुसकर बंदर नष्ट तक कर देते हैं और कपड़ों को फाड़ देते हैं तथा कभी-कभी घर में रख रखा सामान जैसे मोबाइल घड़ी सब्जियां आदि तक उठा कर ले जाते हैं जिससे लोगों को नुकसान होता है ! कभी-कभी बंदरों के झुंडों की चपेट में आने से जान पर बन आती है ! बंदरों के द्वारा बच्चों से लेकर बड़ों तक को काट लेने के भी मामले सामने आते रहते हैं ,आखिर बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन से लेकर नगर पालिका के अधिकारी जानते हुए भी अंजान बने हैं क्यों ? लोगों का कहना है कि नगर पालिका कुत्ता पकड़ो अभियान की ही तर्ज पर बंदर पकड़ो अभियान चलाएं तो हो सकता है कि बंदरों के आतंक से लोगों को छुटकारा मिल सके ! हालांकि नगर में शायद ही ऐसा कोई मोहल्ला हो जहां बंदर दिखाई ना दे लेकिन फिर भी कुछ मोहल्ले ऐसे हैं कि जहां बंदरों के झुंड के झुंड दिखाई देंगे ऐसे मोहल्लों में राधा नगर , कैलाशपुरी, शास्त्री नगर,साठा,ईंटारोडी, आदर्श नगर एवं कचहरी परिसर के आसपास के क्षेत्र आदि प्रमुख है !

और पढ़ें