UP: प्रदेश के लोगों को दिवाली का तोहफा, अक्तूबर में कम आएगा बिजली का बिल; इनको मिलेगा गैस सिलिंडर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP: के लोगों को दिवाली पर दो तोहफे मिलेंगे। अक्तूबर के महीने में प्रदेश वासियों का बिजली का बिल कम आएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को गैस सिलिंडर मिलेगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली-दीपावली अवसर पर 1 करोड़ 86 लाख लाभार्थी परिवारों को पिछले वर्ष की तरह ही दो निशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में लाए गए प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। चालू वित्त वर्ष में इस पर 1385.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह निर्णय गरीब महिलाओं को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बिजली उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह में बड़ी राहत मिलने जा रही है। जुलाई 2025 का ईंधन अधिभार शुल्क अक्तूबर में वसूला जाएगा, जो करीब 1.63 फीसदी कम होगा। इससे उपभोक्ताओं पर लगभग 113.54 करोड़ रुपये का आर्थिक भार कम होगा। प्रदेश में हर माह ईंधन अधिभार शुल्क तय होता है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। जबकि जुलाई का शुल्क अक्तूबर में वसूला जाएगा।

उज्ज्वला लाभार्थियों को दीवाली पर निशुल्क सिलिंडर

और पढ़ें