Delhi News : AIIMS दिल्ली ENT विभाग के डॉ. आलोक ठाक्कर रिटायर, 29 साल की सेवा के बाद विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर निवासी डॉ आलोक ठाक्कर ने 29 वर्षों तक ईएनटी विभाग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। भावुक माहौल में सहकर्मियों ने दी विदाई, अब डॉ  राकेश कुमार संभालेंगे विभागाध्यक्ष का दायित्व।

दिल्ली एम्स के ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आलोक ठाक्कर को शनिवार को सम्मानित तरीके से विदाई दी गई। जयपुर के रहने वाले डॉ. ठाक्कर ने 29 वर्षों तक चिकित्सा एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। विदाई समारोह में विभाग के प्रो. डॉ. राकेश कुमार, डॉ. कपिल सिक्का, डॉ. राजीव कुमार, (पीसीसी ईएनटी) डॉ. जीवा, डॉ. सिंदूरा, डॉ. उन्वेश, डॉ. आशीष सैनी और विभाग की इंचार्ज पूनम राजरा समेत सभी सहकर्मी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें भावभीनी शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान घोषणा की गई कि अब प्रो. डॉ. राकेश कुमार नए एचओडी ईएनटी होंगे।

 

और पढ़ें