शुक्रवार की रात अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में नानक पुत्र रामचंद्र उर्फ देवगौड़ा 33 वर्षीय की अज्ञात बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। नानक हलवाई का काम करता था। वह रोजमर्रा की तरह रात अपने घर की छत पर सोया हुआ था। शनिवार की सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने ऊपर छत पर गई तो वह खून से लथपथ मरा पड़ा मिला। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फोन कर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी यंग बहादुर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाए। घटना से समूचे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।










