Bulandshahar News:गुलावठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुलावठी (बुलंदशहर)। गुलावठी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिससे इलाके में टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस ने महिलाओं को सम्मोहित कर उनके गहने उड़ाने वाले शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अयूब पुत्र अब्दुल हमीद निवासी लोहिया नगर, मेरठ के रूप में हुई है।

महिलाओं को बनाया करता था निशाना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने हाल ही में गुलावठी क्षेत्र में दो महिलाओं को सम्मोहित कर उनके कुण्डल चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद से ही आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बरामदगी में तमंचा और कारतूस भी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अयूब के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चोरी किए गए कुण्डल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी न सिर्फ टप्पेबाजी करता है बल्कि अवैध हथियार भी रखता है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति साफ झलकती है।

साथी अभी भी फरार

गिरफ्तार आरोपी के साथ इस वारदात में उसका एक और साथी भी शामिल था, जो अब भी फरार है। पुलिस टीम लगातार दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की अपील

गुलावठी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अजनबियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनता की सजगता से ही अपराध पर काबू पाया जा सकता

और पढ़ें