Bulandshahar oyo hotal news:-होटल की आड में देह व्यापार का गैरकानूनी धंधा ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

OYO होटलों का संचालन समाज के लिए घातक

बुलंदशहर ( न.स . ) – सवाल उठता है कि कई बार पुलिस होटल की आड में OYO का संचालन का सच सील लगाकर उजागर कर चुकी है लेकिन फिर भी जिला प्रशासन इनके संचालन पर प्रतिबंध नहीं लगा सका है , सवाल उठता है कि आखिर क्यों ? जबकि ऐसे होटलों का संचालन समाज के लिए घातक प्रतीत होता है !
लोगों में चर्चित चर्चा को सही मानें तो सबसे बडा सवाल उठता है कि ऐसे होटलों के संचालन पर प्रतिबंध न लगा पाने के पीछे इनके संचालकों से मिलने वाला नजराना हो सकता है या फिर संचालकों को किन्हीं दबंगों का मिला संरक्षण हो सकता है ! अगर ऐसा नहीं है तो किसके दम पर ऐसे होटलों में हो रहा है देह व्यापार का गैरकानूनी धंधा और पुलिस मुकदर्शक बनी रहने को है मजबूर ? फोटो में देखिए और सोचिए कि ऐसे स्थान पर OYO होटल के संचालन का उद्देश्य हो सकता है क्या ?

कस्बों में OYO होटलों में पुलिस लगा चुकी है सील लेकिन नतीजा शून्य

कुछ लोगों का कहना रहा कि OYO होटलों को लेकर मुकदर्शक बने रहने को किन्हीं कारणों से पुलिस मजबूर हो सकती है किन्तु इस ओर मीडिया का ध्यान न जाने के पीछे कारण हो सकता है क्या ?
लोगों का मानना है कि अच्छा रहेगा कि ऐसे होटलों में रखे आगंतुकों के रजिस्टर का सत्यापन सुनिश्चित करे पुलिस कि होटल में आकर समय बिताने वाले जोडों का आने का कारण रहा क्या ?

आखिर OYO होटलों की संख्या में इजाफा क्यों ?

शहर या फिर कस्बों में संचालित OYO होटलों से वहां आकर बिताने वाले शायद इतनी दूरी के निवासी निकलेंगे ही नहीं कि अपने घर न पहुंच सकें ! खास बात पर गौर करिए कि होटल आने वाले जोडे ज्यादा से ज्यादा घंटे ही रुकते हैं, सोचिए शहर से एक घंटे में पूरे जिले में कहीं भी पहुंचा जा सकता है तो सिर्फ रुकने का समय मात्र एक घंटा ! एक अहम सवाल उठता है कि आखिर शहर में न तो ऐसे व्यापार संस्थान है और न ही शिक्षा संस्थान है कि लोगों के लिए ऐसे होटलों में आकर रुकना मजबूरी ही हो वो भी पत्नी के साथ जबकि न तो खाना मिलेगा और न ही नास्ता !
पुलिस प्रशासन को चाहिए कि संचालित होटलों के कमरों सहित प्रवेश द्वार पर भी लगाए जाएं CCTV कैमरे जिनका निरिक्षण भी पुलिस करे और यदि कैमरे पाएं जाएं बंद तो संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस करें कार्यवाही !

और पढ़ें