Bulandshahar News: दोगमाँ गांव का किया व्यापक निरीक्षण, ग्राम प्रधान के विकास कार्यों से बदली गांव की तस्वीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक स्थित दोगमाँ गांव में दा एक्सप्रेस अपडेटस की टीम ने पहुंचकर गांव का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था, सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की दिखी स्पष्ट झलक

निरीक्षण में सामने आया कि गांव में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर है और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नालियों की नियमित सफाई और गांव की सड़कों की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई। टीम को गांव में कराए गए विकास कार्यों की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

ग्रामीणों ने जताया संतोष, प्रधान के कार्यों की खुलकर की सराहना

ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा लगातार गांव के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांव को साफ रखने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने का किया जा रहा प्रयास

दा एक्सप्रेस अपडेटस की टीम ने ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दोगमाँ गांव में हो रहे विकास कार्य अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ग्रामीणों ने भी प्रधान के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद जताई।

और पढ़ें