
बुलन्दशहर: हरियाणा की पुलिस ने गुलावठी में दबिश देकर टंकी अड्डा स्थित भानू मोबाइल रिपेयर की दुकान से हरियाणा से चोरी हुए एप्पल कंपनी के फोन बरामद कर लिए। हरियाणा प्रदेश के गुहाना थाने की पुलिस आज आरोपी चोर को रिमाइंड पर लेकर गुलावठी के टंकी अड्डा के समीप भानू की दुकान पर पहुंची। भानु ने 35 हजार रूपये में पासवर्ड तोड़ फ़ोन के पुलिस के ना पकड़ने की गारंटी ली थी। मगर गोहाना थाने की सीआईए स्टाफ टीम ने चोर को पकड़ लिया और भानू की दुकान से चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर लिए। हरियाणा पुलिस के एसआई विनोद कुमार का दावा है कि- भानू मोबाइल रिपेयर के दुकानदार भानू ने मोबाइल फोनों का मदरबोर्ड बदल दिया था। लेकिन फिर भी फ़ोन और चोर पकड़े गए। अब हरियाणा पुलिस ने भानू मोबाइल रिपेयर के मलिक को कल 6 अगस्त को तलब किया है। मोबाइल रिपेयर दुकानदार के यहां हरियाणा पुलिस के पहुंचने की सूचना पर गुलावठी के अनेक मोबाइल विक्रेता व रिपेयर के दुकानदार एकत्र हो गए और हरियाणा पुलिस पर दबाब बनाने की कोशिश करने लगे। लेकिन सीआईए स्टाफ के एसआई विनोद कुमार ने सबूत के साथ चोर और भानू मोबाइल दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तथा भानू मोबाइल रिपेयर के दुकानदार को कल पेश न होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजने की चेतावनी दी है।










